फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के स्वच्छता अभियान को गति देने के लिए आगे आए पतंजलि के साधक

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। मोदी सरकार के स्वच्छता अभियान को गति देने के लिए भारत स्वाभिमान (न्यास) पतंजलि योगपीठ की देवबंद इकाई भी आगे आई है। मंगलवार को योगपीठ के साधकों ने श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन

साधकों ने बाला सुंदरी मंदिर परिसर के अलावा संस्कृत महाविद्यालय, देवीकुंड व शमशानघाट परिसर में भी साफ-सफाई की। देवबंद इकाई के प्रभारी अरविंद आर्य ने बताया कि हमें अपने आसपास साफ-सफाई रखनी चाहिए। तहसील प्रभारी सुशील आर्य ने कहा कि हमें देश की संपत्ति को गंदा करने का कोई अधिकार नहीं है। हमें स्वच्छता अभियान में तन व मन से सहयोग देना चाहिए। अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करना चाहिए, ताकि लोग गंदगी के कारण होने वाली बीमारियों से बचे रहे। सफाई अभियान में प्रदीप सोनी, आयुषी, ज्योति सोनी, ममता, रेखा, दीप्ति, पूजा, आशु, अजय, विजय, शुभम, सहदेव, चंदन, रजत, सरिता, प्रियंका, अक्षय आदि ने भी सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें