गंगोह (सहारनपुर)। गंगोह क्षेत्र के गांव महंगी स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र प्रभारी प्रवीण कुमार को निहित स्वार्थ में जान बूझकर फर्जी क्षतिग्रस्त परिवर्तकों को बदलवाने के लिए गंभीर अनियमितताओं का दोषी पाया गया है। विद्युत वितरण खंड नकुड़ के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए नकुड़ कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। विनोद कुमार ने प्रवीण कुमार के निलंबन की पुष्टि की है।