सांसद ने केंद्रीय मंत्री को बताई व्यापारियों की समस्याएं
सहारनपुर। जीएसटी को लेकर कपड़ा व्यापारियों के सामने आ रही समस्याओं से सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री संतोष गंगवार को अवगत कराया। केंद्रीय मंत्री ने जल्द समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है।
गुरुवार को सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री संतोष गंगवार से मुलाकात की। सांसद ने मंत्री को बताया कि कुछ दिन पूर्व कपड़ा व्यापारियों ने उनसे मुलाकात कर जीएसटी से जुड़ी समस्याएं बताई थीं। व्यापारियों को जीएसटी से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंत्री संतोष गंगवार ने सांसद को आश्वासन दिया कि कपड़ा व्यापारियों को जीएसटी लगने से आ रही परेशानियों को दूर कर दिया जाएगा। इसके अलावा सांसद ने केंद्रीय भंडारण निगम अंतर्गत इनलैंड कंटेनर डिपो व सहारनपुर की कोस्ट रिकवरी चार्ज में छूट की मांग रखी। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने विचार कर छूट प्रदान किए जाने की बात कही है।