फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवानी, कचहरी परिसर में अधिवक्ता चेंबरों पर बिजली के साढ़े चार सौ कनेक्शन अवैध

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विद्युत निगम के अधिकारियों ने दीवानी एवं कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं के चैंबर्स पर लगे विद्युत कनेक्शनों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें लगभग साढ़े चार सौ कनेक्शन अवैध पाए गए। अधिकारियों ने 24 घंटे का कनेक्शन नियमित कराने का समय अधिवक्ताओं को दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को विद्युत निगम की टीम अधिशासी अभियंता एके वर्मा के नेतृत्व में एसडीओ पवन कुमार, जेई देवेंद्र कुमार, संदीप कुमार के साथ नगरीय क्षेत्र में कचहरी, कलक्ट्रेट कंपाउंड एवं ऑफिसर कॉलोनी में पहुंची और अवैध कनेक्शनों का निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता एके वर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान लगभग साढ़े चार सौ कनेक्शन अवैध पाए गए। जो कनेक्शन पूर्व में काट दिए गए थे, वे भी जुड़े हुए पाए। जिस पर सभी कनेक्शनों को काटने की कार्रवाई शुरू की गई। कनेक्शन कटते देख अधिवक्ता एकत्रित हो गए और विद्युत अधिकारियों को घेर लिया। बार संघ अध्यक्ष से इस मामले में वार्ता की गई। जिसके बाद 24 घंटे का समय चेंबरों के कनेक्शन लेने के लिए दिया गया। इसके लिए 5 अगस्त को दिवानी कचहरी परिसर में नए कनेक्शन देने के लिए एक शिविर लगाया जाएगा। अधिशासी अभियंता ने कहा कि बिना मीटर के किसी को भी बिजली आपूर्ति नहीं दी जाएगी। इसके बाद आफिसर्स कालोनी का निरीक्षण किया गया और सभी सरकारी आवासों के बिजली के मीटर बाहर कराए गए। कई जगह से अवैध रूप से लगे केबिल उतरवाए गए।
गलत काम का विरोध करने पर सिपाहियों पर पकड़ने का आरोप
सहारनपुर। मोहल्ला नूरबस्ती निवासी मोहम्मद साजिद ने मोहल्ले की ही तीन महिलाओं पर अवैध कार्य करने एवं पुलिस कर्मियों द्वारा उनको संरक्षण देने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर पुलिस कर्मियों पर उसके साथ मारपीट कर झूठे मामले में फंसाने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मोहम्मद साजिद का आरोप है कि वह नूरबस्ती में पान की दुकान करता है। उसके घर के सामने ही तीन महिलाएं अवैध धंधा करतीं हैं। नुमाइश कैंप चौकी के कुछ पुलिसकर्मियों का भी उनके घर पर दिन और रात में आना जाना है। वह और उसका परिवार महिलाओं द्वारा किए जा रहे गलत धंधे का कई बार विरोध कर चुका है। जिसके चलते एक अगस्त को दो सिपाही उसके पान के खोखे पर आए, उसके साथ गाली गलौज की और उसका कॉलर पकड़कर सरेआम चौक पर ले गए। जब उसके परिजन उसे छुड़ाने के लिए पहुंचे तो उन्होंने 20 हजार रुपये की मांग की। बाद में 5000 रुपये देने पर उसे छोड़ दिया। इस मामले में साजिद ने एसएसपी को ज्ञापन देकर आरोपियों पर कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें