फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूरपुर में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का पुन: प्रस्ताव कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। नूरपुर के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और सचिव पर बिना सूचना दिए सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का प्रस्ताव एक व्यक्ति के पक्ष में कर दिए जाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराकर दुकान का नए सिरे से प्रस्ताव कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण मुकेश कुमार, बाबूराम, रामजीलाल, प्रीति सैनी, योगेश सैनी, सुरेंद्र सैनी, राहुल, आकाश सैनी, डोली त्यागी, मोनू कुमार, गुड्डी, सविता, प्रेमचंद, मनोज कुमार, सचिन, रवि कुमार, देवराज त्यागी आदि ने एसडीएम रामविलास यादव को सौंपे प्रार्थना पत्र में बताया कि सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन को कोई मीटिंग नहीं बुलाई गई। आरोप है कि ग्राम प्रधान और सचिव ने गांव में बिना मुनादी कराए दुकान के आवंटन का प्रस्ताव एक व्यक्ति के पक्ष में कर दिया। जिससे पूरे गांव के लोगों में रोष है। इसलिए उक्त प्रस्ताव को निरस्त कर ग्रामीणों की इच्छानुसार दोबारा से मीटिंग बुलाकर दुकान का प्रस्ताव किसी अच्छे व्यक्ति के नाम पर कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में सोमपाल सैनी, संजय शर्मा, सुरेशो, अंगूरी, बाला, निशांत, अंजली, हेमंत शर्मा, बीरमति, सरिता, सीमा, लक्ष्मण, सोनू, शालू सैनी, शशी, राजेश, रचना, पायल, राधा, जगननाथ, बंशी, संयोगिता, मदनलाल, शौकी आदि रहे। वहीं, ग्राम प्रधान पति गंगाराम ने ग्रामीणों के आरोप को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें