फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवभक्तों की टोली, बम-बम, बोल बम बोली

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवभक्तों की टोली, बम-बम, बोल बम बोली
विज्ञापन


सहारनपुर। शिवरात्रि पर भगवान का जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार से जल लेकर शिव भक्तों की टोलियां बढ़ती जा रही हैं। बम-बम, बोल बम, हर-हर महादेव के उद्घोष से सहारनपुर गूंज रहा है। कांवड़ियों की सेवा के लिए लगे शिविर फुल हो गए।
शनिवार को जिले में कांवड़ियों की संख्या दोगुनी हो गई। हरिद्वार से जल लेकर कांवड़ियों आ सहारनपुर में तेजी से आगमन हुआ। कोई कंधे पर धनुष के आकार की तो कोई शिव की झांकी की और अधिकांश घड़े की कांवड़ कंधे पर रखकर तेजी से कदम आगे बढ़ाते चल रहे हैं। हर कदम पर बोल रहे हैं बम-बम। शनिवार की शाम तक लगभग 30 हजार कांवड़िए सहारनपुर से होकर गुजर चुके।
विज्ञापन

भोले की भक्ति में जमकर झूम रहे भोले भक्त
कांवड़ लेकर आ रहे शिव भक्त कांवड़िए न सिर्फ तेज चल रहे हैं बल्कि कुछ कांवड़ियों की टोली भोले के भक्ति गीतों पर झूमती, नाचती हुई चल रही है। शिविरों में लगे डीजे पर चल रहे भक्ति गीतों पर भी भोले के भक्त जमकर थिरक रहे हैं। शिव का भेष धारण कर कांवड़िए झांकी भी लेकर चल रहे हैं।
कांवड़ियों के भेष में लगे पुलिस कर्मी
कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस कर्मियों को कांवड़ियों के भेष में लगाया गया है। पुलिसकर्मी एक शिविर से दूसरे शिविरों में पहुंचकर असामाजिक तत्वों पर नजर रख रहे हैं। कांवड़ मार्ग स्थित प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। शनिवार को जिलाधिकारी पीके पांडेय एवं एसएसपी बबलू कुमार ने अधिकारियों के साथ कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीएम, एसएसपी ने किया कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन
फोटो -
सहारनपुर। देहरादून रोड पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा कांवड़ियों की सेवा के लिए लगाए गए शिविर का जिलाधिकारी पीके पांडेय, एसएसपी बबलू कुमार, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह और डाक्टर संजीव मिगलानी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मंडल के अध्यक्ष विवेक मनोचा ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर ब्रज चावला, सुरेंद्र मोहन सिंह चावला मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें