फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 534 बैंक खातों से 17.08 लाख रुपये वापस, पीड़ितों को मिली राहत

Sat, 10 Oct 2026 01:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। साइबर ठगी के मामलों में पुलिस ने पीड़ितों की 17.08 लाख रुपये की धनराशि वापस कराई है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने जुलाई से अब तक 534 बैंक खातों से संबंधित लेनदेन को ट्रेस कर धनराशि होल्ड की। इसके बाद बैंक और वित्तीय संस्थानों से समन्वय करते हुए जीआरएम, एमआरएम पोर्टल के माध्यम से पीड़ितों के खातों में रकम वापस कराई गई।
विज्ञापन


एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि साइबर अपराधों की रोकथाम और ठगी की रकम वापस कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसमें साइबर ठगी की शिकायत मिलने के बाद टीम संबंधित बैंक खातों और लेनदेन की जानकारी का विश्लेषण करती है। ठगी की रकम जिस खाते में पहुंची होती है, उसे तत्काल फ्रीज या होल्ड कराने के लिए संबंधित बैंक और वित्तीय संस्थान से संपर्क किया जाता है। इसके बाद आवश्यक पत्राचार और समन्वय के माध्यम से रकम की वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाती है। तकनीकी विश्लेषण से अब तक 534 बैंक खातों से जुड़ी ठगी की रकम में से 17.08 लाख रुपये पीड़ितों को वापस कराए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें