फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बीमारियों से बचाव के लिए तीन दिन में 16,904 बच्चों को लगा टीका

Sat, 18 Mar 2023 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। निमोनिया, खसरा सहित 12 प्रकार की बीमारियों से बच्चों को बचाने के लिए नियमित टीकाकरण चल रहा है। तीसरे चरण में अब तक 16 हजार से अधिक बच्चों को टीकाकरण पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि शून्य से पांच साल तक के बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए नियमित टीकाकरण बेहद जरूरी है। तीन चरणों में टीकाकरण चल रहा है। पहला चरण जनवरी और दूसरा फरवरी में चला।
अब 13 मार्च से 24 मार्च तक तीसरा चल रहा है। इसमें शून्य से पांच साल के बच्चों को निमोनिया, खसरा, काली खांसी, पोलियो आदि बीमारियों से बचाव के लिए टीके लगाए जा रहे हैं। 13 मार्च से 16 मार्च तक 16,904 बच्चों का टीकाकरण पूरा हो गया है। 18,779 बच्चों को टीके लगाने का लक्ष्य है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. पूजा शर्मा ने बताया कि 24 मार्च से पहले सभी बच्चों का टीकाकरण पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें