फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जनपद को तीन सुपर, सात जोन और 23 सेक्टर में बांटा

Sat, 18 Mar 2023 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विद्युत कर्मियों की हड़ताल के चलते जनपद को तीन सुपर जोन, सात जोन और 23 सेक्टर में बांटा गया है। सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए। इनके अलावा लोक निर्माण विभाग, नगर निगम सहित अन्य विभागों से अधिकारी-कर्मचारी मांगे गए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि जनपद में विद्युत कर्मियों की हड़ताल से बिजली आपूर्ति पर कोई असर पड़े, इसलिए जिला प्रशासन ने जनपद को अलग-अलग जोन और सेक्टरों में बांट दिया है। सहारनपुर, देवबंद और बेहट को सुपर जोन बनाया गया, जबकि नकुड़, गागलहेड़ी, मंडी, नानौता, देवबंद, बेहट और फतेहपुर जोन बनाए गए। सुपर जोनल मजिस्ट्रेट एडीएम प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी, एडीएम वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र और अपर उप जिला मजिस्ट्रेट रामजी लाल को बनाया है।
उप जिला मजिस्ट्रेट नकुड़ रम्या आर, सिटी मजिस्ट्रेट अनिरुद्घ प्रताप सिंह, एसडीएम सदर किंशुक श्रीवास्तव, एसडीएम रामपुर मनिहारान संगीता राघव, एसडीएम देवबंद संजीव कुमार, एसडीएम बेहट दीपक कुमार और तहसीलदार सदर विपिन द्विवेदी को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
विज्ञापन

अलग-अलग विभागों के 23 अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया है, जो अपने-अपने क्षेत्रों के विद्युत केंद्रों का निरीक्षण करते रहेंगे। किसी प्रकार से विद्युत आपूर्ति की समस्या या अन्य प्रकार कोई दिक्कत होती है तो कंट्रोल रूम को सूचना देंगे। इसके साथ ही जिलाधिकारी को भी सूचित करेंगे।
-इन विभागों से मांगें अधिकारी-कर्मचारी
जिला प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग से 10 इंजीनियर, नगर निगम से 62 अधिकारी-कर्मचारी, 30 आईटीआई छात्र, आईटीआई के 60 पास आउट छात्रों की सूची मांगी है। इसके अलावा लेखपाल, कानूनगो, अमीन भी लगाए गए हैं। स्टार पेपर मिल, आईटीसी, वायुसेना और सैनिक कल्याण से भी लिस्ट मांगी गई।
विज्ञापन

एक नजर में
बिजली संविदाकर्मी - 1785
आउट सोर्सिंग - 447
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें