फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी शादाब का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
बास्केटबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी शादाब को सम्मानित किया
विज्ञापन

सहारनपुर। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन करने वाले बास्केटबॉल खिलाड़ी मोहम्मद शादाब को शनिवार को डॉक्टर आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के आयोजकों की ओर से भेजी गई 50 हजार रुपये की धनराशि भी प्रदान की गई। मोहम्मद शादाब के कोच अब्दुल रहमान ने बताया कि दिसंबर 2018 में छत्तीसगढ़ में हुई अंतरविद्यालीय 64वीं राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में सेंट मैरी स्कूल की ओर से प्रतिभाग किया था। शादाब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया था। शादाब को प्रतियोगिता के आयोजकों की ओर से 50 हजार रुपये की धनराशि देने की घोषणा की गई थी, जो हाल ही में स्कूल को पहुंची है। शनिवार को प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने शादाब को धनराशि का चेक सौंपते हुए सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुषमा बजाज, सौरभ बजाज, अनु बजाज, मधुर बजाज, काशी नरेश यादव, अब्दुल अहद, लाल धर्मेंद्र प्रताप, दिनेश, मुस्तकीम, डॉक्टर संदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें