फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के मुद्दों को लेकर मैदान में है गठबंधन - हाजी फजलुर्रहमान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ग्राम देवला में हुए गठबंधन में शामिल दलों के सम्मेलन में जिला पंचायत सदस्य एवं उनके समर्थक बसपा में शामिल हुए। गठबंधन प्रत्याशी ने उन्हें पार्टी में सम्मान दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को ग्राम देवला में सपा, बसपा एवं रालोद कार्यकर्ताओं के सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में कांग्रेस से जुड़े जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद विशाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जब्बार प्रधान, कय्यूम प्रधान, शहजाद प्रधान, अमीर अहमद, शाह आलम समेत कई लोग बसपा में शामिल हुए। गठबंधन प्रत्याशी हाजी फजलुर्रहमान अलीग ने कहा कि जनता के मुद्दों को लेकर गठबंधन मैदान में हैं। पूर्व एमएलसी उमर अली खान ने कहा कि बसपा प्रत्याशी की जीत आम जनता की जीत होगी। पूर्व विधायक रविंद्र मोल्हू ने कहीी कि मुकाबला न भाजपा से है, न कांग्रेस से है। पूर्व मंत्री सरफराज खान, साद अली ने कहा कि कयादत के नाम पर राजनीति करने वालों की दुकानें इस बार बंद हो जाएंगी। इसके अलावा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, इमरान प्रमुख, जनेश्वर प्रसाद, हाजी तसलीम, कुलबीर राणा, अब्दुल गफूूर, फरहाद गाड़ा, नितिन यादव आदि मोल्हू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें