कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल
नागल। नागल गागलहेडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार बाइक की टक्कर में एक की युवक मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कार को छोड़कर फरार हो गया है।
शनिवार की शाम करीब पांच बजे थाना देवबंद के गांव राज्जुपुर निवासी 28 वर्षीय आमिर अपने साथी जुबैर के साथ बाइक से नागल की तरफ आ रहे थे। सीडकी पुल के पास एक कार ने उन्हें साइड मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल भेजा। जहां आमिर को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि जुबैर का वहां उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी घटना की तहरीर थाने नहीं आयी है। तहरीर आते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था।