फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन कार्यक्रम के आयोजन को लेकर विचार विमर्श किया गया। सभी विधानसभाओं की कार्यक्रम को लेकर समीक्षा की गई। कार्यक्रम मंगलवार को गांधी मैदान में दोपहर एक बजे आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य जोन कॉअर्डिनेटर नरेश गौतम ने कहा कि सहारनपुर की सातों विधानसभाओं की समीक्षा पूरी हो चुकी है। सपा-बसपा का चुनावी गठबंधन सफल साबित होगा। लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा प्रत्याशी रिकार्ड मतों से जीत हासिल कर संसद में पहुंचेंगे। मेयर प्रत्याशी रहे हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि मुस्लिम समाज में गठबंधन होने पर खुशी है। केंद्र एवं प्रदेशों की सरकार में यह गठबंधन अच्छा साबित होगा। बैठक में अपील की है कि गांधी मैदान में सुबह दस बजे तक कार्यकर्ताओं के साथ पदाधिकारी पहुंचें। बैठक में पूर्व विधायक रविंद्र मोल्हू, जगपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष के पति मो. माजिद, इमरान मलिक, घनश्याम सिंह, राव बाबर, नवीन, रईस मलिक, एमएलसी मो. महमूद हसन, पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल, विजयपाल, एस आलम, प्रताप सिंह, सुरेंद्र जयंत, बबलू कुमार, राजेश गुलाटी, नरेश कुमार, सरदार निक्कू, सुमित, करतार सिंह, नौशाद, अरशी, रिहान हसन, चरण सिंह, इनामुलहक, फैजानुर्रहमान और खालिद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें