फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डग्गामार वाहन की टक्कर से टेंपो सवार पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। छुटमलपुर-रुड़की मार्ग पर शनिवार की रात डग्गामार वाहन मैक्स पिकप की टक्कर से टेंपो सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया जहां से सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार की रात आठ बजे श्मशान घाट के पास हाईवे पर डग्गामार वाहन ने टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो एवं डग्गामार वाहन पलट गए। चीख पुकार की आवाज सुनकर मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अशोक पुत्र बालचंद एवं अंकुर पुत्र गोपाल निवासी ग्राम कमालपुर थाना फतेहपुर, तौसीफ पुत्र अमीर अहमद निवासी ग्राम सोना सैय्यद माजरा थाना गागलहेड़ी, बृजेश पुत्र जगदीश निवासी बिहारीगढ़ एवं टेंपो चालक ओमबीर सिंह पुत्र बलराम निवासी ग्राम चोल्ली प्लाट थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार को गंभीर हालत में फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां उनकी हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने सभी घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। एसओ फतेहपुर जितेन्द्र सिंह ने बताया कि किसी भी पक्ष के तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें