फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व मानसिकता स्वास्थ्य दिवस एवं जागरूकता शिविर आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गौरी शंकर इंद्रपाल सिंह इंटर कॉलेज में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस एवं जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्राधिकरण अध्यक्ष एवं जिला जज अजय कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में आयोजित शिविर में डिप्टी सीएमओ अथर जमील ने कहा कि मानसिक रोग किसी को भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि नींद न आना, मन उदास, चिंता, घबराहट, आत्महत्या का विचार आना, बेवजह शक से ग्रसित होना, उल्टा सीधा बोलना, बेहोशी के दौरे आना, यह सब मानसिक रोग के लक्षण हैं। इसके लिए मरीज को तुरंत डाक्टर से संपर्क कर स्थायी उपचार कराना चाहिए। डाक्टर देवेंद्र सिंह क्लीनिकल साइक्लोजिस्ट ने भी मानसिक रोगों के विषय में जानकारी दी। डाक्टर अंशु सूरी ने भी बच्चों को मानसिक रोगों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि वह हमेशा सकारात्मक सोचे, न कि नकारात्मक। व्यक्ति सकारात्मक रहेगा तो हमेशा स्वस्थ रहेगा। प्राधिकर कार्यकारी राजकुमार गुप्ता ने प्राधिकरण की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने आठ दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण कार्यालय में मध्यस्थता केंद्र एवं स्थायी लोक अदालत भी प्रत्येक दिन कार्य करती है जिनके माध्यम से भी आपसी सुलह, समझौते के आधार पर वाद निस्तारित कराए जाते हैं। फाइनेंशियल लिटरेसी काउंसलर ने बैंक में खाता खोले जाने, रामकिशन सैनी ने रिट पिटीशन, मोहम्मद आकिल ने एनडीपीएस की जानकारी दी। समाज कल्याण पर्यवेक्षक संतू सिंह ने समाज कल्याण योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर कॉलेज प्रधानाचार्य सतीश कुमार ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें