अनुदान से पहले किसानों को कराना होगा पंजीकरण
सहारनपुर। गन्ना विभाग ने भी कृषि विभाग की तर्ज पर डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर योजना को लागू कर दिया है। इसके लिए किसानों को गन्ना विभाग के पोर्टल पर अपना पंजीयन कराना होगा।
गन्ना विभाग विभिन्न कृषि यंत्रों आदि के लिए किसानों को अनुदान देता है। अब किसानों को अनुदान लेने के लिए पहले गन्ना विभाग के पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा। कृषि विभाग में पंजीकृत किसानों को भी गन्ना विभाग के पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के लिए किसानों को अपना आधार कार्ड, भू जोत और मोबाइल नंबर देना होगा। जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि गन्ना विभाग ने भी कृषि विभाग की तर्ज पर डीबीटी लागू कर दिया है। इसके लिए किसानों को अपना पंजीकरण कराना होगा। अनुदान के लिए पहले आओ पहले पाओ की नीति का पालन किया जाएगा।