फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेहटा। अजीत सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की प्रबंध समिति का चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गया। पवन कुमार सैनी अध्यक्ष व गौरव मित्तल प्रबंधक चुने गए।
विज्ञापन

बता दें कि विद्यालय की प्रबंध समिति के चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन होना था। इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापस होने थे। चुनाव अधिकारी राजेद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को हुई नामांकन प्रक्रिया के दौरान सभी पदों पर एक एक ही नामांकन प्राप्त हुए जो जांच में सही पाए गए। चुनाव अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्विाचित घोषित कर दिया गया। चुनाव अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए पवन कुमार सैनी, उपाध्यक्ष पद के लिए सुधीर मित्तल, प्रबंधक के लिए गौरव मित्तल, उप प्रबंधक के निए विश्वदीपक मित्तल व कोषाध्यक्ष पद के लिए कश्मीर सिंह का नामांकन प्राप्त हुआ। इसके अलावा आलोक मित्तल, अश्वनी मित्तल, राकेश मित्तल, वेदभूषण गुप्ता, महावीर गुप्ता, नेमचंद गर्ग व राजकुमार खुराना के नामांकन अंतरंग समिति के सदस्यों के लिए प्राप्त हुए। सभी आवेदकों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें