श्रद्धालुओं को सुनाई भगवान हनुमान की वीरता की गाथा
सहारनपुर। पंडित वासुदेव निर्मोही ने कहा कि हनुमान ने जब लंका में जाकर मां सीता की खोज की तो प्रभु श्रीराम ने उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि तुम भरत के समान मुझे प्रिय हो।
मोहल्ला चौंताला स्थित श्री बालाजी हनुमान मंदिर में चल रहे पांच दिवसीय हनुमान चालीसा पाठ के दौरान अधिष्ठाता पंडित वासुदेव निर्मोही ने बजरंगबली की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान ने लंका में राक्षसों को मार गिराया था और मां सीता की जानकारी श्रीराम को दी थी। तब श्रीराम ने कहा था कि अंजनी नंदन तुमने जो उपकार किया है, उस वीरता का बखान हजारों मुखों से करना भी कम होगा। इससे पूर्व श्रीराम दरबार का आयोजन किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसमें मुकेश चौरसिया, मान सिंह जैन, पवन गोयल, विनय जिंदल, गोपाल वर्मा, सतीश सिंघल, संजीव गुप्ता, प्रवीण अरोड़ा, राकेश मोहन शर्मा, अजय शर्मा, राज भूषण, देेवेंद्र गोयल, सौरभ गर्ग, सतीश बंसल, दीपक अग्रवाल मौजूद रहे।
---
कथा के श्रवण से जीवन होता है सफल
सहारनपुर। मोहल्ला काहरान में एकादशी संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में चल रही भक्त माल कथा में आचार्य रजनीश ने नरसी मेहता के चरित्र पर प्रकाश डाला। आचार्य चैतन्य ने कहा कि कथा का श्रवण करने पर मनुष्य का जीवन सफल हो जाता है। रवि ने ठाकुर श्रीश्री कृपा बिहारी के नौका विहार का दर्शन कराया। इसमें राजीव सेठी, पंडित आशू, अशीष ठाकुर, पंडित उज्जवल, हिमांशु सिंघल, हर्ष शर्मा, सन्नी, रवि कश्यप, चांद, करीना, वाणी, प्रभा मौजूद रहे। ब्यूरो