वैश्य अग्रवाल समाज महासभा की महिला इकाई की घोषणा
सहारनपुर। वैश्य अग्रवाल समाज महासभा की बैठक में महिला इकाई की घोषणा की गई। इसमें पूनम गर्ग को मुख्य संयोजिका बनाया गया है।
शनिवार को अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष ममता सिंघल और मुख्य संयोजिका सुमन गर्ग ने पदाधिकारियों की घोषणा की। इसमें विदुषी अग्रवाल, मधुर गर्ग, आरुषि अग्रवाल, अरुणा गोयल को संरक्षिका, पूजा गोयल को चेयरमैन और विधि गुप्ता, अंशु गुप्ता, गार्गी एवं सरिता गर्ग को महामंत्री चुना गया। सारिका सिंघल को कोषाध्यक्ष, सीमा अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। राजरानी बिंदल, मिथलेश अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, स्वाति वैश्य, अंजलि कंसल, संगीता गर्ग, ममता बंसल, रेनू सिंघल, मधुबाला, आरती गोयल को उपाध्यक्ष और वीना गुप्ता, बबीता गुप्ता, रीना गर्ग, प्रीति गुप्ता, शशि बंसल, मोनिका गोयल, अनुराधा गर्ग, उषा गर्ग, अलका, कविता गोयल, रुचि बिंदल, अनुराधा गुप्ता, कनक लता, रजनी गर्ग, सारिका गुप्ता को सचिव मनोनीत किया गया है। नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि समाज के कार्यों में मातृ शक्ति का सबसे अधिक सहयोग रहता है। जिलाध्यक्ष आशीष वैश्य, संरक्षक योगेश गुप्ता और अरविंद गोयल आदि ने भी विचार रखे। इसमें सचिन गुप्ता, संजय जैन, श्रवण गर्ग, राजीव गर्ग, अखिल जैन आदि रहे।