पॉलिथीन बहिष्कार जागरूकता रैली निकाली
गंगोह (सहारनपुर)। हिंदू राष्ट्रीय कन्या इंटर कालेज में पॉलिथीन के दुष्प्रभाव की जानकारी दी गई। इसके बाद पॉलिथीन बहिष्कार जागरूकता रैली निकाली गई।
हिंदू राष्ट्रीय कन्या इंटर कालेज में जयंती हाल में आयोजित गोष्ठी
में प्रधानाचार्य विजय कुमार ने पॉलिथीन के दुष्प्रभाव के बताया कि पॉलिथीन मानव व प्रत्येक जीवधारी के स्वास्थ्य के लिए
हानिकारक है। इससे कैंसर जैसे भयंकर रोग पैदा होने का खतरा है।
मैनपाल सिंह, बाबूराम, अखिलेश श्रीवास्तव ने विचार रखे। इसके
बाद एनसीसी कैडेटों, एनएसएस स्वयंसेवकों व स्काउट के छात्र छात्राओं
द्वारा पॉलिथीन बहिष्कार जागरूकता रैली निकाली गई। जिसे कालेज से
प्रबंधक योगेश गर्ग व प्रधानाचार्य विजय कुमार ने संयुक्त रूप से हरी
झंडी दिखाकर रवाना किया। पॉलिथीन बहिष्कार जागरूकता रैली में शामिल बच्चे
पॉलिथीन प्रयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। नगर के मुख्य
मार्गों से होती हुई रैली विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। रैली
संचालन में पवन सिंह, विनय कुमार, अनुपम कुमार गोयल, शमशेर सिंह, संजय
सैनी, गगन गर्ग आदि ने सहयोग किया।