जूड़ मंदिर के वार्षिक उत्सव में मत्था टेक मांगी मन्नत
बड़गांव (सहारनपुर)। जड़ौदा पांडा के जूड़ मंदिर के वार्षिक उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा नारायण दास की समाधि पर मत्था टेक कर मन्नत मांगी। समाधि के दर्शन करने लिये दिनभर श्रद्धालुओं की लंबी लंबी लाईनें लगी रही। मंदिर समिति की ओर आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
रविवार को मंदिर के वार्षिक उत्सव में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया था। मंदिर समिति की तरफ से आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के महंत सेवादास ने उत्सव से पूर्व ही 12 लाख रुपये की लागत से देवबंद विधायक ब्रिजेश द्वारा मंदिर मार्ग का सीसी निर्माण कराने पर उनका आभार व्यक्त किया। जूड़ उत्सव में मंदिर समिति सहित भाजपा के अनिरुद्ध त्यागी, आदित्य, सुमित, संदीप, आमोद, अरविंद, रविंद्र त्यागी का सहयोग रहा। उत्सव के दौरान सुरक्षा के लिए थाना प्रभारी संजीव कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहा। इससे पूर्व रात भर राधा कृष्ण संगीत मंडली द्वारा मंदिर में भजन कीर्तन किया गया।