फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशन पर बैठे पार्षदों से नगर विधायक ने की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
अनशन पर बैठे पार्षदों से नगर विधायक ने की मुलाकात
विज्ञापन

सहारनपुर। अधिकारियों द्वारा सुनवाई न करने और अव्यवस्थाओं को लेकर पार्षदों का अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। नगर विधायक संजय गर्ग ने पार्षदों से मुलाकात कर उन्हें समर्थन दिया। पार्षदों ने कहा कि मांगे पूरी न होने तक अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन

हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर अनशन पर बैठे पार्षदों ने अधिकारियों पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया है। वार्ड 39 के पार्षद प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि जन समस्याओं को लेकर विभागों को समय-समय पर अवगत कराया गया। लेकिन अधिकारी पार्षदों की नहीं सुन रहे हैं। एक अधिकारी द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई। लेकिन पुलिस-प्रशासन ने उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की। वार्ड 50 के पार्षद अमित त्यागी ने डूडा, विद्युत निगम, जिला पूर्ति विभाग सहित अनेक विभागों पर जन समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। नगर विधायक संजय गर्ग, पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, नरेंद्र शर्मा, सपा नेता चौधरी नीरपाल आदि ने पार्षदों से मिलकर उन्हें समर्थन दिया। पार्षद टिंकू अरोड़ा, शाहवेज अहमद, सुशील सोनकर, शाहनवाज, सिद्धार्थ सैनी, विपिन सैनी, हितेश कुमार, सुमित आनंद, राजेश कुमार, कालूराम, शकुंतला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें