फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मान्यता चल रहे दो स्कूल और मदरसे को बंद कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना मान्यता चल रहे दो स्कूल और मदरसे को बंद कराया
विज्ञापन

सहारनपुर। बिना मान्यता के संचालित स्कूलों और मदरसों के खिलाफ अभियान छेड़ते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मंगलवार को साढौली कदीम ब्लॉक में निरीक्षण किया। बीएसए को दो स्कूल और एक मदरसा बिना मान्यता के संचालित होता मिला। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने तीनों को बंद कराया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह मंगलवार को अपनी टीम के साथ साढौली कदीम पहुंचे। सबसे पहले वह बेहट स्थित लिटिल मिलेनियम पब्लिक स्कूल पहुंचे। बीएसए ने स्कूल संचालकों से मान्यता का प्रमाण पत्र दिखाने को कहा तो संचालक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद बीएसए ने स्कूल को बंद करने के निर्देश दिए। इसके बाद वह सिकंदरपुर स्थित चौधरी मलखान सिंह पब्लिक स्कूल पहुंचे। यहां भी मान्यता के प्रमाण की जांच की गई, मगर नहीं मिले। अधिकारी ने उक्त स्कूल को भी बंद करने के निर्देश दिए। इसके बाद वह गांव महमूद मजरा रायपुर स्थित मदरसा अब्दुल कलाम एकेडमी पहुंचे। मान्यता का कोई प्रमाण संचालकों द्वारा नहीं दिखाया गया। अधिकारी ने इसे भी बंद करने को कहा। बीएसए की ओर से की गई कार्रवाई से स्कूल संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के बारे में पूछने पर बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बिना मान्यता के संचालित स्कूलों पर कार्रवाई के आदेश शासन से दिए गए हैं। इनके अनुपालन में मंगलवार को साढौली कदीम में छापेमारी कर दो स्कूल और एक मदरसे को बंद कराया गया। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें