फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकला कार्यशाला में उकेरे कल्पनाओं के रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राज्य ललित कला अकादमी की ओर से मुन्नालाल एंड जयनारायण खेमका गर्ल्स कॉलेज में चित्रकला कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला के तहत बृहस्पतिवार को छात्राओं ने कैनवास पर कल्पनाओं के रंग उकेरे। मनु, मेधा, रचना, रजनी, विलय, शिवानी, रामलता, नेहा ने कलाकृतियां मधुबनी, कलमकारी, पट चित्र, फड पेंटिंग, गुजरात की मड आर्ट, क्रिएटिव पेंटिंग आदि बनाईं। प्राचार्य डॉ. मधु जैन ने बताया कि कार्यशाला का समापन 29 जून यानी शुक्रवार को होगा। समापन पर प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कार्यशाला में शामिल छात्राओं द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स को सजाया जाएगा। कार्यशाला 30 जून तक चलेगी। कोई भी विद्यार्थी या शिक्षक पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर दो बजे तक पहुंचकर प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें