फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन

रेहड़। किरतपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। गांव कुम्हरिया थाना चांदपुर निवासी कुलदीप पुत्र कश्मीर ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि उन्होंने अपनी बहन संदीप कौर की शादी अप्रैल 2011 को थाना रेहड़ के गांव किरतपुर निवासी समरिंदर पुत्र पूरन सिंह से की थी। बुधवार 13 मार्च की देर शाम उन्हें पता चला की संदीप कौर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कुलदीप की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। उधर, सीओ अफजलगढ़ कृपाशंकर कन्नौजिया का कहना है कि मृतका के परिजनों की सूचना पर शव पीएम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें