फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे जाम करने वाले व्यापारी नेता समेत 10 को मिली जमानत ...

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। वर्ष 2014 में सिकरारा थाना क्षेत्र के गुलजारगंज बाजार के पास व्यापारी की हुई हत्या के विरोध में हाईवे जाम करने और सरकारी बस में तोड़फोड़ के मामले पुलिस ने व्यापारी नेता समेत दस लोगों को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गुरुवार को सभी को कोर्ट से जमानत मिल गई। मछलीशहर कस्बा निवासी विनोद कुमार जायसवाल की हत्या से गुस्साए लोगों ने वर्ष 2014 में हाइवे जाम करने तथा सरकारी बस में तोड़फोड़ किया था। मामले में अदालत के निर्देश पर पुलिस ने व्यापारी नेता समेत 11लोंगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था ।जिसमें न्यायालय ने बेल खारिजकर 10लोंगों को जेल भेज दिया था।गुरुवार को सभी को जमानत मिल गई । हाईवे जाम करने और सरकार बस को क्षतिग्रस्त करने के मामले में नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष जीवनलाल अग्रहरि, कांग्रेस नेता गुलाम रसूल उर्फ बबलू राइन, भाजपा नेता कृपाशंकर श्रीवास्तव, सपा नेता अजमत राइन, इरशाद अहमद, राहुल, नसीम राजकुमार पटवा समेत अन्य अज्ञात सहित 11 लोगो पर मुकदमा दर्ज किया था।मामले में उक्त लोग हाजिर नही हो रहे थे तो अदालत द्वारा वारंट जारी किया गया।बुधवार को उक्त समेत 10 आरोपी जमानत कराने के लिए सिविल कोर्ट जौनपुर की अदालत में हाजिर हुए जहाँ से जज ने व्यापारी नेता जीवन लाल अग्रहरि, कृपाशंकर श्रीवास्तव, अजमत राइन, गुलाम रसूल उर्फ बबलू राइन, नसीम, इरशाद, राहुल समेत 10 लोगो की जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें जेल भेज दिया था।जबकि राजकुमार पटवा हाजिर नहीं हो पाये थे। गुरुवार को सभी को जमानत मिल गई और सभी जेल से रिहा कर दिये गये ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें