फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम नाम के सहारे सुधार सकते हैं लोक परलोक

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। न्यू माधोनगर मोतीबाग में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में आत्मानुभवी महाराज ने कहा कि राम नाम के सहारे मनुष्य लोक परलोक दोनों सुधार सकते हैं। मुक्ति साधना द्वारा पवित्र चरित्र बन सकता है। मानव जीवन में चरित्र से बढ़कर कुछ भी नहीं है। श्रीराम और कृष्ण ने अपने महान चरित्र से सबको पवित्र चरित्र बनाने का संदेश दिया। पवित्र चरित्र में ही सदाचार, सद्गुण, सद्भावना जन्म लेती हैं। अज्ञानता के कारण प्राणी सदा अशांत और दुखी रहता है। पंडित मोहन शास्त्री, सुधीर शर्मा, बदलू शास्त्री, यशपाल शर्मा, धर्मपाल कालड़ा, मधु, संगीता, अर्चना, नीलम, कविता, रमा, अनीता, नेहा, वीना, सारिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें