फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगे पूरी होने तक चारों प्रभारी एडीओ ने छोड़ा चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगे पूरी होने तक चारों प्रभारी एडीओ ने छोड़ा चार्ज
विज्ञापन

सहारनपुर। ग्राम पंचायत सचिव तीन सूत्रीय मांगो को लेकर बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। चारों प्रभारी एडीओ पंचायत ने मांगे पूरी होने तक अपना चार्ज छोड़ दिया। इस आंदोलन से स्वच्छ भारत मिशन को झटका लगा हैं।
तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के नेतृत्व में जिले समस्त ग्राम पंचायत सचिवों ने विकास भवन में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल में समस्त एडीओ, आईएसबी और एडीओ पंचायत शामिल हुए। जनपद के चारों प्रभारी एडीओ पंचायत नेत्रपाल, योगेंद्र कुमार, दानिश अली, प्रदीप पुंडीर ने जिला पंचायत राज अधिकारी पत्र लिखकर मांग पूरी होने तक चार्ज छोड़ने की सूचना दी। संजीव चौधरी, प्रवीण शर्मा, योगेंद्र चौधरी, योगेंद्र पुंडीर, अनिल कीर्तन, अजय कुमार सिंह, राजेश्वर सैनी, सुभाष बर्मन, संजीव कुमार बालियान, मोहम्मद सलीम खान, नेत्रपाल, अवनीश, राजकुमार, कमल राणा, अनिता राणा, जौहर सिंह, सोनिया,प्रियंका सिंह, संगीता पांडेय, अर्चना यादव आदि मौजूद रहे। ग्राम पंचायत सचिवों की हड़ताल से स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, वित्त आयोग पेंशन, आवास, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र आदि का काम प्रभावित होगा।
विज्ञापन

ग्राम सचिवों की प्रमुख मांगों में ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट के स्थान पर स्नातक करना, अधिमानी शैक्षिक योग्यता सीसीसी प्रमाण पत्र के स्थान पर ओ लेवल करना, ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी का प्रारंभिक मूल वेतन 29 हजार 200 रुपये करने के अलावा सीधी भर्ती के सापेक्ष प्रोन्नति पद कम से कम 30 प्रतिशत सृजित करना शामिल हैं।
विज्ञापन

-----
नहीं रुकने देंगे शौचालय निर्माण कार्य: डीपीआरओ
सहारनपुर। ग्राम पंचायत सचिवों की हड़ताल से स्वच्छ भारत को झटका लगा है। जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार का कहना है कि स्वच्छ भारत मिशन का काम नहीं रुकने दिया जाएगा। प्रशासन का लक्ष्य जून तक जनपद को जून माह में ओडीएफ करना है, जिसे पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें