फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं की संदिग्ध बीमारी से मौत, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
पशुओं की मौत की जांच कराने की मांग
विज्ञापन


सहारनपुर। गांव सांवलपुर नवादा में संदिग्ध बीमारियों से लगातार पशुओं की मौत हो रही है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पशुपालकों ने प्रशासन से जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

गांव सांवलपुर नवादा में ग्रामीणों ने बैठक का आयोजन किया। इसमें अशोक शर्मा ने कहा कि कुछ समय पूर्व उसके तीन पशुओं की संदिग्ध बीमारी से मौत हो गई। इससे पूर्व भी गांव में कई पशुओं की मौत चुकी र्है। जनेश्वर प्रसाद, लोकेश शर्मा, ब्रजपाल शर्मा, फकीरचंद, विनय चौधरी, मांगेराम शर्मा के पशु बीमार चल रहे हैं। पशुपालकों ने प्रशासन से पशुओं में फैल रही बीमारी की जांच कराने की मांग की। सुरेश चंद, प्रदीप चौधरी, आकाश शर्मा, राहुल शर्मा, गौरव, नितिन मौजूद रहे। उधर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी वाईपी सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में अभी आया है। गांव में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें