फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई गई भगीरथ जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
धूमधाम से मनाई गई भगीरथ जयंती
विज्ञापन

नागल। रविवार कस्बे में भगीरथ गंगा सेवा समिति के तत्वावधान में महाराजा भगीरथ जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बेहट विधायक नरेश सैनी ने कहा कि देश की आजादी में सैनी समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है लेकिन अब समाज में बुराईयां नशाखोरी बढती जा रही है। हम सभी को संगठित होकर इन्हें दूर करना होगा और अपने बच्चों को संस्कारित शिक्षित करते हुए नैतिकता का पाठ पढ़ाना होगा। ताकि वे आगे चलकर समाज को सही दिशा और दशा प्रदान कर सकें। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. पहल सिंह सैनी ने कहा कि हमारा जयंती मनाने का उद्देश्य तभी सार्थक होगा जब हम महापुरुषों के बताये मार्ग पर चलकर समाज का विकास कर सकें। इस अवसर पर समाज के मेधावी बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन नैन सिंह सैनी ने किया। इस मौके पर जनरेल सिंह सैनी, शिवकुमार सैनी, बच्ची सिंह, शालू सिंह, सोमपाल, ईसम सिंह, रामकला, मुलकीराज, अरविंद, मांगेराम, ओमपाल सिंह, पद्म सिंह, धर्मसिंह, प्रीतम सिंह, रघबीर सिंह, सोनू, सूरज सैनी, मानसिंह सैनी अभय सिंह, राकेश कुमार समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें