फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार नहीं खींचे

विज्ञापन
विज्ञापन
दो साल बाद भी खंभों पर तार नहीं खींचे
विज्ञापन


बिहारीगढ़। विद्युत वितरण उपकेंद्र फतेहपुर से जुड़े गांव तकीपुर की सड़क पर बसी नई बस्ती में पोल गड़ने के बावजूद दो साल बाद भी उन पर तार नहीं खिंच सके हैं। बस्ती के ग्रामीण बिजली को तरस रहे हैं। ग्रामीणों मांगेराम, अमरपाल, कृष्णपाल, सुशील, केहर, सतीश, बाबुराम, रजनीश, नीरज कुमार आदि ने बताया कि वे कई बार इसकी शिकायत कर चुके हैं। लेकिन अब तक समस्या दूर नहीं हो पाई है जबकि प्रदेश सरकार ने सौभाग्य योजना के तहत हर गांव हर शहर और हर घर में बिजली पहुंचाने का वायदा किया है। सरकार की ओर से युद्ध स्तर पर कार्य जारी है। विभाग के अधिकारी और कर्मचारी ही सरकार की योजनाओं को पलीता लगा रहे हैं। इस संबंध में जब फतेहपुर उप केंद्र पर जेई समय सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि तकीपुर का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जानकारी जुटाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें