फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच ‘धरोहर‘ का शानदार आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। क्वांटम विश्वविद्यालय के वार्षिकोत्सव ‘धरोहर‘ का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हो गया। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ ही उत्तराखंड से हो रहे पलायन को रोकने पर भी गंभीरता से चर्चा की।
विज्ञापन

धरोहर का शुभारंभ विश्वविद्यालय के चेयरमैन अजय गोयल, सचिव शोभित गोयल, कुलपति प्रो. विवेक कुमार, निदेशक डा. गुलशन चौहान, डा. रोहित कुशवाहा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने मधुर संगीत के साथ गणेश वंदना प्रस्तुत की।
मुख्य वन संरक्षक डा. कपिल जोशी, डा. कुसुम अरुणाचलम, मेघा लेखवानी, अजय गोयल ने उत्तराखंड से तेजी से बढ़ते अनुपात में पलायन पर गहन चर्चा की। उत्तराखंड में ही रोजगार पैदा करने के तरीकों पर बात की। डा. कपिल जोशी ने बताया कि देवदार के वृक्ष की पत्तियों को ऐसे ही जलाकर पर्यावरण का नुकसान न करें बल्कि उसका उचित प्रयोग कर पर्यावरण को भी सुरक्षित करें और रोजगार पैदा करें।
विज्ञापन

पहले दिन के उत्सव में जी-मेनिया, समुद्री डाकू ऑफ सर्किट, पानी के रॉकेट, भूलभुलैया सॉल्वर, नृत्य, गायन, टैड वार्ता और एक्स्टंपर जैसे कई शैक्षणिक कार्यक्रमों की परिणति को दर्शाया गया। कैड मैड और ग्रीन मॉडल जैसी प्रतियोगिताएं दिनभर आकर्षण का केन्द्र बनी रही वहीं सलाद बनाने जैसी प्रतियोगिताएं भी हुई। विद्यार्थियों ने श्यामजी सभागार में सामूहिक नृत्य की लुभावनी प्रस्तुति देकर मंच को जीवंत कर दिया। अंत में संस्था के सचिव शोभित गोयल ने अतिथियों का धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें