फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम के उतार चढ़ाव से आम के बागों में कीटों का प्रकोप बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मौसम में हो रहे उतार चढ़ाव के चलते आम के बागों में कीटों का प्रकोप बढ़ रहा है। इनमें फ्रूट बोरर और थ्रिप्स कीट आदि शामिल हैं। समय से नियंत्रण नहीं करने पर इसका सीधा असर आम के उत्पादन पर पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से मौसम में हो रहे उतार चढ़ाव से आम की फसल पर विभिन्न कीटों का प्रकोप बढ़ रहा है। इनमें फ्रूट बोरर और थ्रिप्स कीट शामिल हैं। फ्रूट बोरर फलों में प्रवेश करके आम के छोटे और बडे़ फलों को काफी नुकसान पहुंचाता है। कृषि विज्ञान केंद्र के सह निदेशक फसल सुरक्षा डॉ. आईके कुशवाहा ने बताया कि इस पर नियंत्रण के लिए क्यूनॉलफॉस 25 ईसी की दो मिलीलीटर मात्रा को प्रति लीटर पानी में घोलकर स्प्रे करना चाहिए। थ्रिप्स कीट छोटे आकार का होता है। जो छोटे फलों की सतह को खुरचकर नुकसान करता है। जिससे फल के ऊपर भूरे रंग की सख्त सतह बन जाती है। इससे फलों की गुणवत्ता खराब हो जाती है। इस कीट पर नियंत्रण के लिए फिप्रोनिल स्टालकेन एससी 1.5 लीटर या डलीगेट स्पेनोटर्म 360 मिली लीटर को 2000 लीटर पानी में घोलकर सीलिकेट बेस स्टीकर में मिलाकर छिड़काव करना फायदेमंद रहता है। इसके अलावा आम के फलों पर कहीं कहीं काले रंग के धब्बे भी दिखाई पड़ रहे हैं। जो एंथ्रोक्नोज रोग के प्राथमिक लक्षण है। इसकी रोकथाम के लिए कार्बेडाजिम प्लस मैंकोजेब या कैंपेरियम की 1.5 किलो मात्रा को 2000 लीटर पानी में मिलाकर स्प्रे करना मुफीद रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें