डीएम से की शराब का ठेका हटवाने की मांग
सहारनपुर। शिक्षण संस्थानों से लगभग 20 मीटर की दूरी पर स्थित शराब की दुकानों को हटवाने की मांग को लेकर हिम्मतनगर वासियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि शराब के इन ठेकों से न सिर्फ छात्र छात्राओं को परेशानी हो रही है बल्कि स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बुधवार को स्टार पेपर मिल रोड स्थित हिम्मतनगर पर आरसी पब्लिक स्कूल और आईआईटी रुड़की कैंपस के करीब देशी और इंग्लिश शराब की दुकानें हैं। इससे आए दिन झगडे़ होते रहते हैं। उन्होंने कहा कि जबकि मुख्यमंत्री के आदेशानुसार शराब की दुकानें किसी भी धार्मिक स्थल और स्कूल के निकट नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मामले जांच कराकर शराब के ठेकों को हटवाने की मांग की। इसमें पार्षद प्रदीप उपाध्याय, अनिल उपाध्याय, अजय उपाध्याय, मोहित कुमार, हरिलाल मौर्य, राजवीर सिंह गुर्जर, सतवीर, बसु नेगी, राजू, रूपेश कुमार, विरेंद्र सिंह गुर्जर, ओमपाल, प्रमोद कुमार, दीपक आदि रहे।