चिलकाना (सहारनपुर)। रिमझिम बारिश के साथ तेज आवाज के साथ बिजली गांव अहाड़ी के रविदास मंदिर पर गिर गई। इससे मंदिर का किनारा टूट गया, जिससे निकली कंकरीट 100 फुट दूर तक गिरी। बिजली गिरने से गांव के मेघराज, कर्म सिंह, सकटू, सतीश आदि के इंवर्टर, ट्यूब लाइट तथा टीवी आदि बिजली का सामान फुंक गया। गांव में तेज आवाज में कड़कड़ाती बिजली गिरने से लोगों में दहशत फैल गई।