फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंडबाजों के साथ निकाली श्रीजी की वार्षिक शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। श्री दिगंबर जैन सरनीमल मंदिर से श्रीजी की वर्षिक भव्य शोभा यात्रा बैंड बाजों एवं आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई।
विज्ञापन

मोहल्ला महाजनान स्थित छोटा जैन सरनीमल मंदिर के श्रीजी की वार्षिक भव्य शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। इससे पूर्व श्रीजी के रथ की बोली अन्नु जैन ने ली और रथ पर सवार हुए। इसके अलावा सारथी की बोली विनीत जैन, खंजाची प्रदीप जैन, इंद्रभगवान की मामचंद जैन व विपिन जैन ने बोली ली और श्रीजी के रथ पर सवार हुए। दीप प्रज्ज्वलित पुष्पेंद्र कुमार जैन ने किया। जबकि झंडारोहण डा. राजेश जैन ने किया। शोभा यात्रा सरनीमल जैन मंदिर से शुरू होकर मोहल्ला इकराम, कायस्तान, मैन बाजार से होते हुए पीठ बाजार से दिल्ली रोड जैन बाग पर समाप्त हुई जहां श्रीजी का जलाभिषेक किया गया। इसमें हजारों की संख्या में जैन धर्मावलंबियों ने हिस्सा लिया। शोभा यात्रा में भगवान महावीर के जीवन पर आधारित अनेक आकर्षक झांकियों को निकाला गया। पुष्पेंद्र जैन ने बताया कि जैन बाग में छह दिनों तक रात के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति बाहर से आए कलाकारों द्वारा दी जाएगी। शोभायात्रा में वीरेश जैन, निपुण जैन, बिट्टू भगत, सतेंद्र जैन, विजय जैन, प्रदीप कुमार जैन, कौशल प्रसाद जैन, विकास जैन, रमेश कुमार जैन, पवन जैन, भूपेंद्र जैन, सतन जैन, राहुल जैन, हर्ष जैन, अभिषेक जैन, श्रवण जैन आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें