फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानगर में एलपीजी टेंपों का संचालन बंद हो

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर । महानगर में एलपीजी टेंपो का संचालन बंद कराने की मांग को लेकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय ई रिक्शा चालक एसोसिएशन ने जिलाधिकारी पीके पांडे को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम को भेजे ज्ञापन में एसोसिएशन ने कहा कि महानगर में एलपीजी टेंपो की संख्या लगातार बढ़ रही है। जबकि ये टेंपो घंटाघर से 8 किलोमीटर बाहर चलाए जाने का आदेश है। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन में टेंपो तीन सवारियों के लिए पास है, लेकिन चालक इनमें 10-12 सवारी ठूंस लेते हैं। उन्होंने इन टेंपुओं का संचालन बंद कराने की मांग की। प्रांतीय अध्यक्ष गुलबहार गुर्जर, चांद सागर कुरैशी, गालिब शाह, मोहम्मद इजहार आदि रहे।
ढमोला से अतिक्रमण हटाने की तैयारी शुरू
सहारनपुर। जिला प्रशासन ने ढमोला नदी से अतिक्रमण हटाने की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुुरू कर दिया है। इसके लिए अतिक्रमणकारियों को पहले नोटिस दिया जाना है और उसके बाद अतिक्रमण को हटाया जाएगा।
विज्ञापन

ढमोला नदी से अतिक्रमण हटाने के लिए राजस्व और सिंचाई विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण को चिह्नित किया है। 400 से अधिक मकान भी अतिक्रमण क्षेत्र में आ रहे हैं। इन मकानों पर राजस्व विभाग की ओर से निशान भी लगा दिए गए। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार ने बताया कि ढमोला नदी क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसके बाद ही अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें