सहारनपुर। जेवी जैन डिग्री कॉलेज के तीन दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स शिविर में प्रभारी डा. धर्मेंद्र कुमार एवं डा. मनीषा सैनी ने ध्वजारोहण किया। जिला संगठन के कमिश्नर अनिल भारद्वाज एवं दीपमाला चौधरी ने रेवर्स-रेंजर्स को गांठें बांधना, खोज और पेड़ के चिन्ह के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य डा. विनोद कुमार ने हरी झंडी दिखाकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ रैली को रवाना किया। रैली जैन कॉलेज से प्रधुमनगर, आवास-विकास, शिव विहार होते हुए विद्यालय में पहुंचकर संपन्न हुई। अजय कुमार, रजत कुमार, तरुण कुमार, प्रशांत पंवार, अमरदीप पंवार, मोहित शर्मा, ममता मौजूद रहे।