फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी होने पर पूर्व प्रधान को पड़ा हार्टअटैक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। घंटाघर स्थित विद्युुत निगम के कार्यालय पर बिजली का बिल ठीक कराने आए पूर्व प्रधान की अधिशासी अभियंता से कहासुनी हो गई। हार्टअटैक पड़ने से पूर्व प्रधान की मौत हो गई, जिससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया और वह कार्यालय छोड़कर भाग गए। परिजनों ने बिना कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना सरसावा क्षेत्र के गांव सलूनी निवासी पूर्व प्रधान तेजपाल सिंह सोमवार की दोपहर घंटाघर स्थित विद्युत निगम के कार्यालय पर विद्युत बिल ठीक कराने आए थे। वह ग्रामीण क्षेत्र के अधिशासी अभियंता देशराज सोनी के कार्यालय में गए, जहां विद्युत बिल को कम कराने को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। इसी बीच पूर्व प्रधान को हार्टअटैक पड़ गया और उनकी मौत हो गई। यह देखकर विद्युत विभाग के अधिकारी अपने कार्यालय से भाग गए। सूचना पर आए परिजन आनन-फानन में शव अपने साथ ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। अधिशासी अभियंता का कहना है कि तेजपाल सिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इसकी सूचना पुलिस को दी दी गई थी। विद्युत बिल को लेकर उनकी तेजपाल के साथ कहासुनी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें