फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद की आड़ लेकर गलत करने वालों की खैर नहीं, भाकियू मंडल उपाध्यक्ष निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। भाकियू की पंचायत में पद की आड़ लेकर गलत कार्य करने और करवाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इसी कड़ी में पंचायत में मंडल उपाध्यक्ष एवं खुजनावर की प्रधान के पति राव नौशाद को पद मुक्त कर यूनियन से निष्कासित करने की जानकारी भी दी गई। लखनऊ की बाराबंकी पंचायत में भागेदारी के लिए आठ को नौचंदी से कूच का आह्वान भी किसानों से किया गया।
विज्ञापन

छुटमलपुर में संत नगर में डा. राजबीर सिंह कांबोज के निवास पर आयोजित पंचायत में जिला अध्यक्ष चौ. चरण सिंह ने कहा कि संगठन में निष्क्रिय, अनुशासनहीन और पद की आड़ लेकर गलत काम करने और करवाने वालों की खैर नहीं होगी। उन्होंने बताया कि इसी आधार पर प्रदेश उपाध्यक्ष चौ विनय कुमार ने खुजनावर की प्रधान के पति राव नौशाद को मंडल उपाध्यक्ष के पद से मुक्त करते हुए संगठन से भी निष्कासित कर दिया गया। युवा जिला उपाध्यक्ष डा. राजबीर सिंह ने कहा कि दया शुगर मिल बंद होने के कगार पर है। बजाज गांगनौली का गन्ना भुगतान भी फिसड्डी चल रहा है। इससे सरकार के 14 दिन में भुगतान के आदेशों को पलीता लग रहा है। जिला प्रवक्ता रघुबीर सिंह ने कहा कि लखनऊ की बाराबंकी किसान महापंचायत के लिए जिले भर के किसान आठ फरवरी को नौचंदी से कूच करेंगे। पंचायत में केहर सिंह, सोनू, बबली, अमरपाल सिंह, प्रदीप कुमार, विरेंद्र सिंह, रिशु गुप्ता, सुरेश सैनी, गजे सिंह, बिरम सिंह, अमित कुमार, कुलदीप सिंह, मोनू मलिक, राजकुमार, अशोक कुमार, विरेंद्र सिंह लंबरदार, अजय कांबोज, अनीस अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें