सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) पीके पांडेय ने जनपद में प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों तथा ग्राम पंचायत सदस्यों के वैधानिक रूप से रिक्त 43 पदों की उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा की है। चुनाव प्रक्रिया 12 फरवरी से शुरू होगी और 22 फरवरी को मतदान होगा।
जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में जनपद में रिक्त 43 प्रधानों/क्षेत्र पंचायत सदस्यों तथा ग्राम पंचायत सदस्यां के निर्वाचन के लिए 12 फरवरी को पूर्वाह्न 10 बजे से 4 बजे तक निर्देशन पत्रों जमा करने की अंतिम तिथि होगी। 13 फरवरी को पूर्वान्ह 10 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा होगी, 15 फरवरी को पूर्वान्ह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इस दिन अपराह्न 30 बजे से प्रतीक चिन्हों का आवंटन होगा और 22 फरवरी को मतदान होगा। 24 फरवरी को मतगणना कराई जाएगी।