फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों के बीच विवाद के चलते लौटी जांच टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव (सहारनपुर)। ग्रामीणों द्वारा ग्राम प्रधान की शिकायत की जांच को पहुंची टीम को दो पक्षों के बीच नोकझोंक होने के चलते लौटना पड़ा।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव अंबेहटा चांद निवासी कुलदीप, मोहित व श्रीपाल ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने कई पुराने खड़ंजों को उखाड़ कर पुन: लगा हुआ दिखा कर नया दर्शा दिया है। कई नालियां जो पहले से ही बनी थी उनका भी नया निर्माण दिखाया गया है। गांव में सौर उर्जा लाइटों के लगवाने में दो गुनी कीमत दर्शाई दी गई है। डीएम के आदेश के बाद जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी सुमन लता ने अपनी टीम के साथ गांव पहुंच कर 23 बिंदुओं पर शिकायतों की जांच करना शुरू ही किया था कि ग्रामीणों के दो पक्षों में नोकझोंक हो गई। विवाद बढ़ता देख जांच अधिकारी को बिना जांच किए ही लौटना पड़ा। इस बारे में अपर मुख्य अधिकारी सुमनलता ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें