सहारनपुर। ढोलीखाल में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में कारोबारियों ने बाजार बंद कर दिया। अध्यक्ष इमरान कुरैशी ने कहा कि यहां लिखापढ़ी के बाद ही वाहन काटे जाते हैं। पुलिस बेवजह उन्हें परेशान कर रही है। दो दिन से कोई वाहन नहीं काटा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस उनके साथ दुर्व्यवहार कर रही है, जिसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगा। किसी भी व्यापारी ने आज तक चोरी का वाहन नहीं खरीदा है। पुलिस कार्रवाई के विरोध में कारोबारियों ने धरना भी दिया। इरफान अहमद, मोहम्मद काजिम, इदरीश अहमद, मोहम्मद आरिफ, सलीम खान, गुफरान अहमद, बहार अहमद, निसार खान, मोहम्मद आमिर, शहूद आरिफ मौजूद रहे।