फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और टैंकर की टक्कर से मार्ग जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नागल (सहारनपुर)। रविवार की सुबह नागल-लाखनौर मार्ग पर गांव सुबरी के पास एक टैंकर व ट्रक की भिड़ंत हो जाने से कई घंटे तक रास्ता बंद रहा। हालांकि घटना में किसी को चोट नहीं आई है। सुबह आठ बजे एक टैंकर और ट्रक की आमने सामने की टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों ओर वाहन सड़क पर आड़े तिरछे होकर फंस गए। इससे सड़क पर जाम लग गया। दोनो तरफ वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई। सूचना के बाद नागल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वाहनों को लाखनौर वाया सीड़की के रास्ते हो कर निकाला। इसके बाद पुलिस ने क्रेन मंगवा कर दोनों वाहनों को सड़क किनारे करवा कर यातायात शुरू कराया। इस दौरान करीब तीन घंटे तक रास्ता अवरुद्ध रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें