सहारनपुर। उस्मानी शिक्षा समिति के पदाधिकारियों ने चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाने मांग करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।
रविवार को समिति के दर्जनों ने डीएम से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी का त्योहार आने वाला है। बाजार में खुलेआम चाइनीज मांझा बिक रहा है। इस मांझे की चपेट में आकर हाल ही में एक छात्र की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हो चुके हैं। प्रतिबंध के बावजूद शहर में कई जगहों पर चाइनीज मांझा बिक रहा है। उन्होंने डीएम से चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सलीम फारूखी, मोहम्मद फैसल, कमाल उस्मानी, सानिया फातमा, हकीम नबी अहमद, मोहम्मद शोएब, आयशा फातमा, सबा फातमा, नसीम अख्तर, मोहम्मद अरशद, शबीना बेगम, मोहम्मद असलम, डा. अंजुम जावेद, जावेद उस्मानी, रूबीना बेगम, मीना बेगम मौजूद रहे।