नर्सिंग के विद्यार्थियों के आरोप बेबुनियाद
सहारनपुर। नर्सिंग के विद्यार्थियों के गंभीर आरोपों से घिरे मदर टेरेसा नर्सिंग स्कूल एंड हॉस्पिटल प्रबंधन ने सोमवार को कमिश्नर से मुलाकात की। प्राचार्य की ओर से कमिश्नर दीपक अग्रवाल को एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें नर्सिंग के विद्यार्थियों के आरोपों को बेबुनियाद बताया गया। बताया कि हकीकत यह है कि जीएनएम की परीक्षा का परिणाम बेहद खराब रहा है। ज्यादातर छात्राएं फेल हुई हैं, जिसकी वजह उनका क्लास में प्रोपर न आना है। इनको कई बार निष्कासित भी किया जा चुका है। अब वह खुद की कमी छिपाने के लिए उलटे सीधे आरोप लगा रही हैं। बताया कि कुछ विद्यार्थी आत्मदाह तक करने की धमकी कॉलेज को दे रहे हैं। ऐसे विद्यार्थियों को समझाने और रोकने की जरूरत है।