फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट बार संघ चुनाव का शंखनाद, आज किए नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कलक्ट्रेट बार संघ के चुनाव में सोमवार को हुए नामांकन से साफ हो गया है कि इस बार दो गुटों के बीच सीधा चुनाव होगा। इसमें अध्यक्ष पद के लिए विनय कुमार चौहान और हरकेश सिंह ने नामांकन कराया है। मतदान 12 जनवरी को होना है।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव आयुक्त ठाकुर यशपाल सिंह, चुनाव आयुक्त विनोद कुमार शर्मा और रणधीर सिंह ने बताया कि महासचिव पद के लिए कृष्णपाल सिंह और आभा शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए जसवीर सिंह और नरेश कुमार गुप्ता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए विवेक शर्मा और धर्मेंद्र चौधरी के बीच सीधा मुकाबला होगा। सह सचिव के तीन पदों के लिए कुंवर आदित्य प्रताप, मोहम्मद तनवीर, अंबरीश कुमार वर्मा, अजय कुमार, सुनील कुमार और सुभाषचंद के बीच संघर्ष होगा। कोषाध्यक्ष के लिए रणवीर सिंह, और अनुज पंवार के बीच मुकाबला होगा। वरिष्ठ सदस्य के छह पदों के लिए राकेश कुमार शर्मा, जयपाल सिंह रामचंद्र, सुरेंद्र सिद्घू, मरगूब अहमद, देशराज सिंह, आरिन्जे कुमार जैन, सतीश कुमार, धर्मपाल सिंह, राजबल सिंह, जमशैद खान, प्रदीप कुमार और नगीना सिंह ने नामांकन किया हैं। कनिष्ठ सदस्य के छह पदों के लिए मनोज कुमार धीमान, राज सिंह सैनी, यशपाल सिंह, देवकांत बावरा, धीरज कुमार, कमलजीत सिंह, मिथलेश, आशा और दीपाली वर्मा ने नामांकन कराया है। नाम मंगलवार को वापस लिए जा सकते हैँ। चुनाव 12 जनवरी को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें