जल, जंगल और जमीन पर की चर्चा
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। क्षेत्रीय ग्राम्य संस्थान में चल रहे बीटीआरटी प्रशिक्षण सत्र में जल, जंगल, जमीन, जानवर पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर संस्थान के आचार्य डा. सौरभ राजपूत ने कहा जल, जंगल, जमीन, जानवर हमारे लिए आधार भूत संसाधन है। इनका वैज्ञानिक प्रबंधन आवश्यक है। प्रशिक्षण शिविर के दौरान डॉ. सौरभ राजपूत ने कहा कि गुगल साइट भूवन पोर्टल के माध्यम से हम जल संग्रहण परियोजना निर्माण के लिए आवश्यक आंकडे़, सूचनाएं, सुगमता से प्राप्त कर सकते हैं। दिनेश कुमार सिघंल ने प्रोजैक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण देते हुए कहा कि मनरेगा के 155 कार्यों में से 100 कार्य प्राकृतिक संसाधन, जिनमें 71 कार्य जल संरक्षण से संबंधित है। उन्होंने इस मौके पर सभी प्रतिभागियों को भुवन पोर्टल के ट्रेनिंग भी दी। इस दौरान राहुल देव, डॉ. संचित शांडिल्य ने भी प्रतिभागियों को टिप्स दिए।