फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर मनिहारन से दूध व्यापारी के अचानक लापता होने से हड़कंप, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। कस्बे के बड़े दूध व्यापारी सालिम का 26 वर्षीय पुत्र जहांगीर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। जहांगीर की स्कूटी थाना पर खड़ी हुई मिली। जिस पर लोगों ने थाना का घेराव कर लिया और जमकर हंगामा किया। लोगों ने पुलिस पर ही जहांगीर को गुम करने का आरोप लगाया है। जबकि पुलिस का कहना है कि उसे गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

दूध कारोबारी सालिम का पुत्र नगर पंचायत के वार्ड 6 से सदस्य 26 वर्षीय जहांगीर शुक्रवार को दोपहर लगभग 3 बजे अपने घर से निकला था। लेकिन वापस नहीं लौटा। जिस पर हड़कंप मच गया। परिजनों ने इसकी तलाश शुरू कर दी। पिता मोहम्मद सालिम ने आरोप लगाया कि उनका भाई हाफिज हाकिम मामले की जानकारी देने के लिए थाना गया, लेकिन पुलिस ने उन्हें कुछ नहीं बताया। अचानक उसकी नजर थाना में खड़ी जहांगीर की स्कूटी पर पड़ी। जिस पर उन्होंने स्कूटी थाना में होने के बाद में पूछा लेकिन पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी। उन्होंने पुलिस पर ही उनके बेटे जहांगीर को गायब करने का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही कुछ ही देर में लोगों ने थाना का घेराव कर लिया और हंगामा शुरू कर दिया। रात सवा 10 बजे तक थाना पर हंगामा चलता रहा। इस मामले में थाना प्रभारी एसके राणा ने बताया कि जहांगीर दो गंभीर मामलों में वांछित चल रहा था। जिस कारण जहांगीर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें