फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरकार की देन है खनन पर रोक की समस्या---

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा सरकार की देन है खनन पर रोक की समस्या : अंसारी
विज्ञापन


सहारनपुर। भाजपा बुनकर एवं कामगार प्रकोष्ठ प्रदेेश संयोजक एम. आजाद अंसारी ने कहा कि खनन बंद होने की समस्या पूर्व की सपा सरकार और खनन माफियाओं की देन हैं। इनके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को जारी बयान में अंसारी ने कहा कि खनन चालू कराने के लिए भाजपा सरकार कोर्ट में मजबूती से अपना पक्ष रख रही है ताकि लोगों को समस्या का समाधान हो सके। प्रदेश में भाजपा की सरकार को दस माह हुए हैं, जबकि एनजीटी ने खनन पर रोक सपा शासनकाल में 21 महीनों पहले लगाई थी। भाजपा सरकार किसान, व्यापारी, मजदूर और तमाम लोगों को हित सोचते हुए कार्य कर रही है। भाजपा सरकार खनन खुलने के बाद नदियों और पर्यावरण को खतरा पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ा कानून बनाएगी ताकि भविष्य में खनन माफियाओं के कारण लोगों को परेशानी ना उठानी पड़े।
विज्ञापन

---
वरिष्ठ नागरिकों के लिए शिविर लगाया
सहारनपुर। वरिष्ठ नागरिकों के लिए जनकपुरी चौक स्थित क्लीनिक पर डेंटल सर्जन डा. सुमित जैन ने निशुल्क शिविर लगाकर उपचार दिया। केएल अरोड़ा, आरके जैन, आरएस माथुर, वीरेश जैन, सीएम एण्डले, वीरेंद्र बहल, मनोहर लाल, आरसी जैन, हंसराज, प्राणनाथ वर्मा, आशीष गुरेजा, निर्देश मौर्य, मोहिनी, गुलफिशां, राजेंद्र, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें